JNUSU Election Result: ABVP ने एक और पद पर बनाई बढ़त, दो पदों पर लेफ्ट आगे; यहां पढ़ें पूरी जानकारी
जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है। आज सेंट्रल पैनल के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसे लेकर मतगणना जारी है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। रुझानों में लेफ्ट यूनिटी दो और एबीवीपी भी दो पदों परआगे चल रही है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों की मतगणना जारी है। आज सेंट्रल पैनल के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव शामिल हैं। जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। अब तक कुल 4340 वोटों की गिनती के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार, लेफ्ट यूनिटी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर बढ़त बनाए हुए है। एबीवीपी महासचिव पद पर पहले की आगे चल रही थी, अब संयुक्त सचिव पर भी बढ़त बना ली है। अभी मतगणना जारी है।
अध्यक्ष पद – अदिति मिश्रा सबसे आगे
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की उम्मीदवार अदिति मिश्रा 1375 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर एबीवीपी के विकास पटेल रहे, जिन्हें 1192 वोट मिले। तीसरे स्थान पर पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी को 915 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष (President) पद के परिणाम
उम्मीदवार संगठन प्राप्त वोट
अदिति मिश्रा लेफ्ट 1375
विकास पटेल एबीवीपी 1192
शिंदे विजयलक्ष्मी पीएसए 915
विकास एनएसयूआई 341
राज रतन राजौरिया BAPSA 180
अंगद सिंह निर्दलीय 136
NOTA – 118
शिरसावा इंदु DISHA 63
खाली (Blank) – 33
अवैध (Invalid) – 52
No Comments: