दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज सुबह से इंडिगो एयरलाइंस की कुल 95 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें 48 प्रस्थानऔर 47 आगमनवाली उड़ानें शामिल हैं, जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्गों को प्रभावित कर रही हैं। इस बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर 250 उड़ानें रद्द
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो के परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान उत्पन्न हो गया है। गुरुवार को मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर करीब 250 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। एयरलाइन की समय पर उड़ान भरने की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है।

No Comments: