header advertisement

Tech Skills: 2026 में भी रहेगा AI का दबदबा, आगे रहना चाहते हैं, तो बिना देर किए सीखें ये 5 स्किल्स

AI Skills For 2026: एआई हमारे काम करने के तरीकों को तेजी से बदल रहा है। हर सेक्टर में एआई की दखल तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको भी नए एआई स्किल्स के अपग्रेड रहना होगा, ताकि आपको कोई रिप्लेस न कर पाए। अगर आप 2026 में तरक्की करना चाहते हैं, तो आने वाले साल में ये 5 टेक स्किल्स जरूर सीखें।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हलचल मचा दिया है। पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि कैसे एआई ने पुराने तौर-तरीकों पर चल रही नौकरियों में बड़ा बदलाव लाया है। 2026 तक एआई का दबदबा और बढ़ने वाला है, लेकिन इस नए दौर वही लोग फायदे में रहेंगे जो खुद को वक्त के साथ अपडेट करेंगे।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक, 2030 तक दुनिया की 38% आबादी को काम करने के लिए अपने स्किल्स पूरी तरह बदलने होंगे। यानी, अगर आपको एआई के साथ कदमताल करनी है, तो पुराना तरीका छोड़कर कुछ नया सीखना होगा। यहां हम आपको उन 5 स्किल्स के बारे में बता रहे हैं, जो 2026 में आपके करियर के लिए ‘संजीवनी बूटी’ साबित होंगे:

1. साइबर सिक्योरिटी
आज के दौर में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो रही है, फ्रॉड करने वाले भी शातिर हो गए हैं। आए दिन हैकिंग और ऑनलाइन स्कैम की खबरें आती रहती हैं। इसलिए, आने वाले समय में कंपनियों को ऐसे लोगों की सख्त जरूरत होगी जो उनके डिजिटल डेटा की रक्षा कर सकें। साइबर सिक्योरिटी सीखना आपके करियर को सुरक्षित कर सकता है।
2. चेंज मैनेजमेंट
नई तकनीक आने का मतलब है काम करने के पुराने तरीकों का अंत। कंपनियां अब ऐसे एक्सपर्ट्स ढूंढ रही हैं जो बदलाव को मैनेज कर सकें। यानी जब ऑफिस में कोई नया सॉफ्टवेयर या एआई टूल आए, तो आप उसे आसानी से अपना सकें और अपनी टीम को भी उसके लिए तैयार कर सकें। इसे ही चेंज मैनेजमेंट कहते हैं।

3. एआई पावर्ड क्रिएटिविटी
2026 में उन लोगों की मांग बढ़ेगी जो एआई का इस्तेमाल करके नई और क्रिएटिव चीजें बना सकें। मशीनी दिमाग के साथ अपनी इंसानी सोच को जोड़कर समस्याओं का चुटकियों में हल निकालना ही आने वाले कल की सबसे बड़ी स्किल है।

4. डेटा लिटरेसी
आज के दौर में डेटा ही नया सोना है। एआई का पूरा दिमाग डेटा पर ही चलता है। भविष्य में छोटे से छोटा फैसला भी आंकड़ों के आधार पर लिया जाएगा। अगर आपको डेटा पढ़ना, समझना और उसका विश्लेषण करना आता है, तो आप किसी भी कंपनी के लिए बेशकीमती बन जाएंगे।

5. एजेंटिक एआई और ऑटोमेशन
जेनरेटिव एआई के आने से अब कोडिंग या लंबे-चौड़े काम सिर्फ एक कमांड देने से हो जाते हैं। लेकिन सही कमांड देना भी एक कला है। आपको यह सीखना होगा कि एआई एजेंट्स से अपना काम कैसे करवाएं और कैसे अपने रोजमर्रा के बोरिंग कामों को ऑटोमेट करें। जो एआई से जितना बेहतर काम निकलवा पाएगा, उसकी सैलरी उतनी ही मोटी होगी। एजेंटिक एआई और ऑटोमेशन 2026 में सबसे ज्यादा डिमांडिंग स्किल्स होने वाले हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics