अक्षय कुमार संग बड़े पर्दे पर किया इश्क, स्टेबिन बेन से करेंगी शादी; कैसी रही कृति सेनन की बहन नूपुर की जर्नी?
Nupur Sanon Career And Love Life : इन दिनों कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन ने उन्हें प्रपोज भी किया। कृति सेनन की तरह ही नूपुर ने भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। क्या कृति की तरह उन्हें सफलता मिली? जानिए, नूपुर के करियर से जुड़ी बातें?
शनिवार को कृति सेनन की बहन नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें सिंगर स्टेबिन बेन उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इन दोनों की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने वाली है। इससे पहले जानिए, नूपुर के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातों के बारे में।
बहन कृति के नक्शे-कदम पर चलीं नूपुर
नूपुर का जन्म 15 दिसंबर 1993 को दिल्ली में हुआ, उनके पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, मां गीता सेनन पेशे से प्रोफेसर रही हैं। बड़ी बहन कृति सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। नूपुर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह भी कृति सेनन की तरह मायानगरी मुंबई चली आईं। वर्कशॉप के जरिए एक्टिंग स्किल्स को निखारा। आगे चलकर नूपुर को बड़ा मौका मिला, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम ‘फिलहाल’ में अभिनय किया, यह एल्बम साल 2019 में रिलीज हुआ था। इसमें नूपुर ने खिलाड़ी कुमार के साथ रोमांस किया। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ, बाद में ‘फिलहाल 2’ में भी वह नजर आईं।
वेब सीरीज और साउथ फिल्मों में किस्मत आजमाई
अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम करके नूपुर को खूब पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने वेब सीरीज और साउथ फिल्मों की तरफ रूख किया। साल 2023 में नूपुर एक वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ में नजर आईं। साथ ही रवि तेजा की एक साउथ फिल्म ‘टाइगर नाग्श्वेर राव’ में बतौर हीराेइन उन्होंने काम किया था। जल्द ही वह एक फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट एक्टिंग करेंगी।
एक्टिंग के अलावा बिजनेस वुमन भी हैं कृति सेनन की बहन
अभिनय में हाथ आजमाने के अलावा नूपुर बिजनेस वुमन भी हैं। जब वह एक्टिंग नहीं करती हैं तो अपने बिजनेस में व्यस्त रहती हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर एक फैशन ब्रॉन्ड शुरू किया। अपनी बहन के बिजनेस को कृति सेनन भी सपोर्ट करती हैं।
नूपुर और स्टेबिन के इश्क की कहानी कब शुरू हुई
इन दिनों नूपुर सेनन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही सिंगर स्टेबिन बेन से शादी करने वाली हैं। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो साल 2021 में डेट करते हुए नजर आए थे। ये लगभग 4-5 साल से रिलेशनशिप में हैं। आज स्टेबिन बेन ने नूपुर को प्रपोज किया है। 11 जनवरी को इनकी शादी उदयपुर होने की खबर है। जल्द ही ये एक-दूजे के हो जाएंगे।
No Comments: