Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, आज के लिए IMD का यलो अलर्ट; तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले!
Delhi NCR Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। आईएमडी ने मौसम में बदलाव की चेतावनी दी थी और 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने सुबह ही राजधानी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी।
Delhi Weather Today, Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा पहले ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई थी, और 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया था। मंगलवार की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
No Comments: