header advertisement

पाकिस्तान की बेइज्जती!: जिस बांग्लादेश के दम पर अकड़ दिखा रहा था पीसीबी, उसने ही बहिष्कार खत्म करने की मांग की

पाकिस्तान की एक बार फिर बेइज्जती हो गई है और अब तो खुद बांग्लादेश ने ही उसकी लुटिया डुबो दी है। बताया जा रहा है कि बीसीबी ने ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार नहीं करने कहा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने के फैसला बदलने के लिए कहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलकर अपना फैसला वापस लेने की मांग कर सकते हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ खड़े रहने के लिए ही यह पूरा ड्रामा रचा था, लेकिन अब वह खुद इस जाल में घिर गया है।

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में नहीं खेलने की मांग पर टी20 विश्व कप से बाहर किया।
  • बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
  • पाकिस्तान इस मामले पर बेवजह बीच में आया और उसने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया।
  • पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्णय पर तय करेगा।
  • नकवी ने फिर शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
  • पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी।
  • आईसीसी पाकिस्तान के इस फैसले पर काफी नाराज हुआ और उसने संभावित कार्रवाई के बारे में सूचित किया।
  • पीसीबी ने आईसीसी से फोर्स मेज्योर प्रावधान लागू करने की मांग की, लेकिन क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस बारे में उससे स्पष्टीकरण मांगा।
  • पीसीबी और आईसीसी के बीच वर्चुअल बैठक हुई।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नकवी सोमवार को इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री शरीफ को देंगे। सूत्र ने कहा, नकवी प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत कराएंगे।

बीसीबी अध्यक्ष भी बैठक में रहे मौजूद
सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम आईसीसी के उपाध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक इमरान ख्वाजा की रविवार को लाहौर में नकवी के साथ हुई बातचीत के दौरान मौजूद थे। श्रीलंका और यूएई बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पीसीबी सूत्र ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया।

सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे। इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी। सूत्र ने कहा कि ख्वाजा के साथ हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए।

नकवी ने उठाया एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा
सूत्र के मुताबिक, नकवी ने ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप ट्रॉफी किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से स्वीकार करने से इनकार कर दिया होता तो क्या आईसीसी ने चुप्पी साधी होती। यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है। नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सैंपेंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics