पाठ्यपुस्तक विवाद की जांच शुरू: किस स्तर पर और किससे हुई चूक…? NCERT खंगाल रहा पूरी प्रक्रिया
NCERT row: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक में विवादित अध्याय को लेकर जांच शुरू की है। जांच के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस विवादित सामग्री को शामिल करने के लिए कौन जिम्मेदार है।
NCERT row: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय को लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, परिषद यह पता लगा रही है कि किताब तैयार करने की प्रक्रिया में आखिर ऐसी क्या गलती हुई, जिसकी वजह से यह सामग्री शामिल हो गई।
जिम्मेदार लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू
एनसीईआरटी न सिर्फ प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है, बल्कि यह भी तय किया जा रहा है कि इस विवादित सामग्री को शामिल करने के लिए कौन जिम्मेदार है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच सख्ती से की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की अनुचित सामग्री दोबारा किताबों में शामिल न हो सके।
No Comments: