Weather Update: मार्च में मौसम ने फिर ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल और हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज, 23 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर बादलों से घिर गया। नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह-सुबह मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
No Comments: