MEA: ‘निमिषा प्रिया की मदद के लिए सरकार कर रही सभी प्रयास’, नाटो प्रमुख के बयान पर भी बोला विदेश मंत्रालय
MEA: विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में अपडेट दिया है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नाटो प्रमुख के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया केस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार निमिषा प्रिया की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया, ‘हमने कानूनी मदद उपलब्ध कराई है और उनके परिवार की सहायता के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। हम स्थानीय अधिकारियों और उनके परिवार के संपर्क में हैं ताकि इस मामले का कोई समाधान निकल सके।’
उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों में यह कोशिश की गई है कि पीड़ित परिवार को ज्यादा समय मिले ताकि वे दूसरी पार्टी के साथ कोई आपसी सहमति बना सकें। भारत सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे भी हर संभव मदद करती रहेगी। इसके अलावा सरकार इस विषय में कुछ दोस्त देशों से भी संपर्क में है।
No Comments: