एनसीआर में भारी बारिश: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, पुराना रेलवे पुल शाम से होगा बंद; गुरुग्राम में 7 KM लंबा जाम
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गाजियाबाद-नोएडा से गुरुग्राम तक जगह-जगह यातायात जाम होने से नागरिकों को खासी परेशानी हुई। गुरुग्राम में सात किलोमीटर लंबे जाम से लोग तीन घंटे तक सड़कों में फंसे रहे।
आज हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया इतना पानी
आज सुबह आठ बजे तक हथिनी कुंड बैराज, दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से इतने लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के हथनी कुंड बैराज पर 176307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो दिल्ली की तरफ आ रहा है। वहीं दिल्ली में यमुना नदी से वजीराबाद बैराज से 69210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।