आगामी नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इससे पहले विपक्षी दल के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों को एक भावुक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवारी उनकी निजी महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना को बचाने की सामूहिक कोशिश है।सांसदों को दिए संदेश में रेड्डी ने कहा कि जैसे-जैसे देश में लोकतांत्रिक स्पेस सिमट रहा है, हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतांत्रिक गणराज्य की आत्मा की रक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र टकराव नहीं, सहयोग पर चलता है। उन्होंने कहा कि मेरी ताकत सुनने, समझाने और सहमति बनाने में है।

No Comments: