ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक बीजद से निलंबित; पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई
कार्रवाई बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले मलिक के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर क्षेत्रीय संगठन ठीक से काम नहीं करता है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं।
बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार मलिक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया। पार्टी की यह कार्रवाई बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले मलिक के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर क्षेत्रीय संगठन ठीक से काम नहीं करता है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं।
बीजद उपाध्यक्ष (मुख्यालय) प्रताप जेना ने एक आदेश में कहा, ‘प्रफुल्ल कुमार मल्लिक, पूर्व विधायक कामाख्यानगर, जिला- ढेंकनाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से बीजू जनता दल से निलंबित किया जाता है।’
No Comments: