भारत मंडपम में आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 18 फरवरी की शाम को यातायात व्यवस्था में विशेष इंतजामों की घोषणा की है। भारत मंडपम के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इस दौरान नई…
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला है। भूपेन बोरा के कांग्रेस छोड़ने की वजह कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन को बताया जा रहा है। बोरा ने आरोप लगाया…
Delhi University Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार रुचि तिवारी पर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनका बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कवर करने पहुंचीं तो भीड़ ने नाम…
गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह छह बजे स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे 76 साल के बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में कर मौके पर मौजूद कार चालक 26 साल के नोएडा यूपी निवासी श्रेय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की…
देश की सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरे। प्रधानमंत्री मोदी की लैंडिंग के साथ ही हाइवे पर स्थित यह पट्टी वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन गई। भारतीय…
आज राज्यसभा में विदेश जाने वाले लोगों को लेकर एक सुक्षाव दिया गया। भाजपा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने इस विषय को रखते हुए कहा कि विदेश जाने वालों लोगों एफिडेविट लिए जाने चाहिए। जिससे यह सुनिश्चित किया जाए कि विदेश जाने वाले युवा अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे और उनसे नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।…
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पति की याचिका पर गंभीर संदेह जाहिर किया है। याचिका में नेपाल के काठमांडू में सितंबर 2025 के दौरान हुए हिंसक जेन जी विरोध प्रदर्शनों में अपनी पत्नी की मौत के लिए 100 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि इस याचिका को यहां कैसे सुना जा सकता…
दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग कर रहा है। ऐसे में 11 और 12 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। 11 फरवरी को हिरनकूदना, बक्करवाला गांव, लोकनायक पुरम, टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, स्वर्ण पार्क सहित किशनगढ़ और महरौली, एलआईजी पुल प्रह्लादपुर और…
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में सोमवार रात दो नाबालिगों ने एक नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सामुदायिक केंद्र के पास सी ब्लॉक के खुले मैदान में किसी बात पर झगड़ा होने पर उसपर हमला किया गया। मृतक की शिनाख्त सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों नाबालिगों…
दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार को हुई कारोबारी वैभव गांधी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से गैंग ने इस हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गैंग ने स्पष्ट किया है कि यह हत्या किसी लूटपाट के इरादे से…
