दिल्ली में आज सुबह घने से बहुत घने कोहरे ने राजधानी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। अक्षरधाम मंदिर सहित शहर के कई हिस्सों में सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही है। जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। दिल्ली के पालम इलाके में सबसे कम तापमान मौसम विभाग की ओर…
अमेरिकी के न्यू जर्सी में 35 साल की भारतीय मूल की एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पता चला की महिला का नाम प्रियाथर्सिनी नटराजन है। वह न्यू जर्सी के हिल्सबोरो में रहती है। मंगलवार को उसने अपने दो बच्चों की हत्या कर…
पश्चिम विहार ईस्ट में स्थित एक जिम के बाहर सोमवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक बदमाश ने सोशल मीडिया के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। शुरुआती जांच में रंगदारी को लेकर गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली है। बाहरी जिला पुलिस…
ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। एक ईरानी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है, जब ईरानी अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के…
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है। बोर्ड ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश का रुख वही रहेगा और दोनों पक्ष संभावित समाधान खोजने की कोशिश करते…
यश राज फिल्म्स ने मंगलवार को अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें रानी मुखर्जी एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। ट्रेलर में एक नई विलेन, अम्मा को दिखाया गया है। इस रोल को मल्लिका प्रसाद ने निभाया है। वह मानव तस्करी नेटवर्क का मुख्य चेहरा हैं।…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया घोषणा ने भारतीय निर्यातकों और वैश्विक व्यापारिक गलियारों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने एलान किया है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करना जारी रखेंगे, उन्हें अमेरिका के साथ होने वाले अपने कारोबार पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का भुगतान करना…
दिल्ली विधानसभा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर जवाब देने के लिए इन…
महाकुंभ 2025 के दौरान सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का एलान किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो में उन्होंने बताया कि बीते एक साल में उन्हें लगातार विरोध, चरित्र हनन और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा, जिससे आहत होकर उन्होंने अपने पुराने प्रोफेशन…
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति सुस्त पड़ने के चलते फिजा एक बार फिर से खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 63 सूचकांक की वृद्धि…
