मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर का फेज-1 खत्म हो गया है, अब इसका दूसरा चरण शुरू होगा। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण सफल तरीके से किया गया है। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने एसआईआर पर भरोसा जताया है। इस दौरान…
दिल्ली कस्टम्स ने पिछले छह महीनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए सामानों में 26.269 किलोग्राम सोना और 239 किलोग्राम नशीले पदार्थ शामिल…
गाजियाबाद के मोदीनगर की विश्वकर्मा कॉलोनी में बीते 16 अक्तूबर को गोलियों से भूनकर की गई किन्नरों के चालक एहसान की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मेजर उर्फ जावेद और सुहेल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई अलबख्श की हत्या का बदला…
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। छठ पर्व पर दिल्ली के अंदर शराब की दुकानें खुली होने पर उन्होंने एक वीडियो बनाकर जारी किया। साथ ही वीडियो में उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल पूछा। एक्स पर सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि…
दिल्ली में 20 वर्षीय डीयू छात्रा पर दिनदहाड़े एसिड फेंकने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं वारदात में पीड़िता के हाथ झुलस गए और अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, मुख्य आरोपी की पत्नी ने…
उत्तरी जिला के तिमारपुर इलाके में 5 अक्तूबर की रात यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा (32) की मौत आग लगने से नहीं हुई थी। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए रामकेश के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती समेत तीन आरोपियों को…
छठ महापर्व की खास बात यह है कि इसे निभाने में न कोई भेदभाव होता है और न कोई सामाजिक बंधन। आस्था और विश्वास का यही रंग अब किन्नर समाज में भी गहराई से देखने को मिल रहा है। राजधानी के बदरपुर इलाके में रहने वाली किन्नर समाज की सदस्य सनम पिछले सात से आठ…
तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की रैली में मची भगदड़ के पीड़ितों के परिवार विजय से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीड़ितों के परिवार वालों को विजय से मुलाकात के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है। टीवीके ने 27 अक्तूबर को एक रिजॉर्ट में यह मीटिंग रखी है, जिसके…
NEET Aspirant Student: ओडिशा के गंजम जिले के अभयपुर निवासी रोशन कुमार पात्रो (24) को शनिवार को राजीव गांधी नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। रोशन नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर राजीव गांधी नगर के छात्रावास में रह रहा था। पुलिस ने घटना…
मोकामा विधानसभा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया कि बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। शनिवार को मोकामा के पूर्वी इलाके में आयोजित अनंत सिंह के जनसंपर्क अभियान के दौरान एक हादसा…
