The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; US डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे हुआ कमजोर
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक गिरकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 365.00 अंक गिरकर 25,454.35 अंक पर बंद हुआ था।
भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161.25 अंक गिरकर 82,336.89 पर आ गया; निफ्टी 25.35 अंक गिरकर 25,429 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में खुद को संभालते हुए बाजार हरे निशान पर आ गया। सेंसेक्स 37.61 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 82,535.75 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 22.85 अंक या 0.09% बढ़कर 25,477.20 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया।
No Comments: