मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट की जांच के लिए न्यायिक जांच की घोषणा की। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति अब भी साफ नहीं हो पाई है। राज्य के तीन निर्वाचन जिलों की लगभग 15 विधानसभा सीटों पर सुनवाई लंबित है, जिससे समय-सीमा बढ़ाने को लेकर असमंजस…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ का सरसंघचालक किसी विशेष जाति का नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का व्यक्ति इस पद पर नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि जो भी सरसंघचालक बनेगा, वह जरूर हिन्दू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि…
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं। दहशतगर्दों पर सुरक्षा बलों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी नजर आने लगे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान एक अहम घोषणा की है। इससे जम्मू-कश्मीर में…
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है, जिसमें राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है। यह आदेश विधायकों और सांसदों से जुड़े 45 आपराधिक मामलों को वापस लेने से रोकने से जुड़ा है। इन मामलों में वे केस भी शामिल हैं,…
देशभर के ऐप-आधारित टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों आज यानी शनिवार को एक दिन के हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों का कहना है कि अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं, मनमानी किराया नीतियों और महंगे पैनिक बटन इंस्टॉलेशन ने उनकी कमाई और सुरक्षा पर असर डाला है। बता दें कि महाराष्ट्र कमगार सभा नाम के यूनियन ने यह हड़ताल…
पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 को चुनौती देते हुए राज्य में नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष होने की…
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसके अलावा पारस्परिक टैरिफ भी घटकर 18 फीसदी हो गया है। जिसके बाद अमेरिका और भारत के बीच नए व्यापारिक युग की शुरुआत हुई है। इससे पहले 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार…
केरल हाईकोर्ट ने एक दंपती राहत दी है। कोर्ट ने उनके 31 हफ्ते से अधिक समय के भ्रूण का चिकित्सकीय गर्भपात कराने की अनुमति दी। यह भ्रूण दिमाग और सिर से जुड़ी जन्मजात गंभीर विकृतियों से पीड़ित है। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा? जस्टिस शोभा अन्नम्मा ईप्पन ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट…
बारामती में एनसीपी-एसपी सुप्रीमो शरद पवार से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में वह एनडीए का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, तो एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कहा, ‘यह सब आपकी तरफ (मीडिया) चल रहा है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।’ वहीं महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री…
