header advertisement

Delhi News समाचार

image

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार: आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल, कई जगह लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा…

image

Delhi: बम की धमकी भरे 1100 ई-मेल भेज दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, मैसूर से दबोचा गया; दिल्ली में होगी पूछताछ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी दफ्तरों में बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाला शातिर श्रीनिवास लुईस (47) मैसूर से पकड़ा गया। आरोपी ने धमकी के 1,100 से ज्यादा ई-मेल किए थे। दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे…

image

मतदाता सूची मामला: नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम?, सोनिया गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी याचिका पर सुनवाई आज

दिल्ली की एक अदालत सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दायर एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करेगी। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले उनका नाम धोखाधड़ी के जरिए मतदाता सूची में शामिल किया गया था। यह पुनरीक्षण याचिका अधिवक्ता विकास त्रिपाठी…

image

उपलब्धि: एम्स नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, संस्थान प्रफुल्लित; भेजी बधाई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। निशा मेहता ने 2006 से 2010 के बीच एम्स…

image

Delhi: सिस्टम नहीं, राजधानी की सड़कों से समझेंगे शहर को; नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का अनोखा अंदाज

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का रविवार को कनॉट प्लेस में आम लोगों के बीच अचानक पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि शहर को करीब से समझने की कोशिश नजर आया। देश की राजधानी के शक्तिशाली पद पर बैठे संधू का इस तरह सड़कों पर उतरना दिल्ली के भविष्य के लिहाज से अहम संकेत माना…

image

पति का दरिंदगी भरा कारनामा: एलपीजी सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बुरी तरह फट…

दक्षिण पश्चिम जिले के पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलिंडर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। सिलेंडर के वार से पत्नी पूनम (32 साल) का सिर बुरी तरह फट गया था। पुलिस ने शव को…

image

Delhi: ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पास होने के साथ ही विधानसभा सत्र का समापन, विपक्ष की गैर हाजिरी पर चिंता

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन वर्ष 2026-27 का ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने बजट पर चर्चा के दौरान इसकी खूबियां गिनाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगता है कि आम आदमी पार्टी ने सड़क पर…

image

Delhi: कैग रिपोर्ट में खुला यमुना की दुर्दशा का कच्चा चिट्ठा, जल मंत्री बोले- सुधार के लिए शुरू हो चुका…

पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी कैग रिपोर्ट ने यमुना की हालत और शहर के पानी-सीवर सिस्टम की खामियों को उजागर किया है। विधानसभा में रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सरकार ने सुधार के लिए एक्शन मोड में आने का दावा किया है। यमुना की खराब हालत और…

image

Delhi Airport: आंध्र प्रदेश से दिल्ली आ रहे विमान की IGI हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग, सभी यात्री रहे सुरक्षित

दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर शनिवार को एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग की गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को सुबह 10:53 बजे सूचना मिली थी। विभाग का कहना है कि विमान को सुरक्षित उतरा गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है, ‘इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन…

image

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: मेरठ में अवैध हथियार निर्माण यूनिट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एनआर-द्वितीय यूनिट ने मेरठ में एक अवैध हथियार निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ किया। इस अभियान में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व और एसीपी गिरीश कौशिक के पर्यवेक्षण में टीम ने सफलता हासिल की।…

sidebar advertisement

National News

Politics