अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट को किफायती बनाकर चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एम्स अस्पताल के प्रशासन का दावा है कि जहां निजी अस्पतालों में इस सर्जरी के लिए 20 लाख रुपये से अधिक खर्च होते हैं, वहीं एम्स में यह निशुल्क या मात्र 20 से 25 हजार…
समयपुर बादली में पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई की ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट की। बदमाश दुकान से दस सोेने की चेन लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर पीड़ित के दो चचेरे भाइयों…
वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय डिजाइन केंद्र की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में शुक्रवार से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो : सूत्रों का सफर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 10 से 16 अक्तूबर तक चलेगी। यह विशेष प्रदर्शनी भारत की पारंपरिक हथकरघा विरासत और देश के कारीगरों की अनमोल कला को एक मंच पर…
दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा के बच्चों की तरफ से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह…
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि…
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक 19 साल की लड़की के पेट से 10.1 किलोग्राम का भारी ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। लड़की पिछले पांच साल से पेट में सूजन जूझ रही थी। कई अस्पतालों में इलाज न मिलने से परिवार की…
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की हालिया रिपोर्ट ने राजधानी के कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स (सीईटीपी) में जल प्रदूषण की स्थिति पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 सीईटीपी की जांच में ओखला सीईटीपी (24 एमएलडी) को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला पाया गया, जहां आउटलेट पानी में सल्फाइड का स्तर 2.5 मिलीग्राम/लीटर…
दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में साक्षी नमक युवती की हत्या करने वाले आरोपी हिमांशु को पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिसार का रहने वाला है और आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। उसके खिलाफ 14 से अधिक मामले दर्ज हैं।
दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिला पुलिस के बांग्लादेशी प्रकोष्ठ ने 28 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे पाए गए। पूछताछ में पता चला कि वे कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ पश्चिम बंगाल की खुलना सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल…
द्वारका नार्थ इलाके में चालान के लिए एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करना यातायात विभाग में तैनात एएसआई राजकुमार को भारी पड़ गया। इससे नाराज ट्रैक्टर मालिक ने दो साथियों के साथ एएसआई की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। सिर पर डंडा लगने से एएसआई बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे बिंदापुर थाना…
