फिलीपींस के द्वीपों पर एक और उष्णकटिबंधीय तूफान आफत बनकर आया। इसमें चार लोगों की जान चली गई और 4,33,000 से अधिक लोगों को बाढ़ और भूस्खलन संभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। तूफान बुआलोई, जो कि ताज़ा वायुचक्रों में से एक है, पूर्वी सामर प्रांत के सान पोलिकार्पो कस्बे में…
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक समाचार वेबसाइट को बताया कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। जेलेंस्की ने कहा, मेरा लक्ष्य युद्ध समाप्त करना है, न कि पद के लिए दौड़ना। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने दुनिया से इस युद्ध को खत्म कराने…
यूक्रेन को लेकर दिए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को रूस ने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद कहा था कि यूरोपीय संघ (ईयू) की मदद से यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है।…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चीन पर लगाए गए टैरिफ के चलते दोनों देशों के रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में बिगड़ते रिश्ते को ठीक करने के लिए दोनों देशों ने एक सकारात्मक कदम उठाया है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय (दोनों पार्टियों के) प्रतिनिधिमंडल ने चीन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एच-1बी वीजा को लेकर बड़ा आदेश जारी कर दिया है। ट्रंप ने H1-B वीजा की सालाना फीस को लेकर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस नए आदेश के मुताबिक, एच-1बी वीजा की फीस को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया गया है। ट्रंप के…
अफगानिस्तान में तालिबान ने शुक्रवार को एक ब्रिटिश दंपति को रिहा कर दिया, जिन्हें बीते सात महीने से अज्ञात आरोपों में हिरासत में रखा गया था। यह कदम तालिबान के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सरकार को मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहा है।…
लीबिया के तट के पास रविवार को एक नाव हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह नाव सूडान के शरणार्थियों को लेकर ग्रीस जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को जानकारी दी कि नाव में अचानक आग लग गई और वह डूब गई। यह हादसा लीबिया के पूर्वी…
पाकिस्तान की फर्जी फुटबॉल टीम का भंडाफोड़ हुआ है। पाकिस्तान की एक फर्जी फुटबॉल टीम मैच खेलने के लिए जापान पहुंच गई। जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ तो पूरी टीम के लोगों को जापान के एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया। बाद में सामने आया कि टीम में असली खिलाड़ी नहीं बल्कि मानव…
बांग्लादेश अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा किया और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेते हुए हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, यूनुस ने मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया और वार्षिक हिंदू…
जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में हुए स्थानीय चुनावों में चांसल फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले। हालांकि, असली जीत धुर दक्षिणपंथी पार्टी ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को मिली। इस पार्टी ने पांच वर्ष पहले की तुलना में अपने मतों में करीब तीन गुना बढ़त हासिल की है। सोमवार को…
