header advertisement

MBBS Seats in India 2025-26: देशभर में एमबीबीएस की सीटों का नया मैट्रिक्स जारी; कम हुई संख्या, देखें विवरण

MBBS Seats in India 2025-26: एनएमसी ने 2025-26 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स अपडेट किया है। देशभर में अब कुल 819 मेडिकल कॉलेजों में 1,28,875 सीटें हैं। नई लिस्ट में 50 सीटें कम दिखाई गईं।

MBBS Seats in India 2025-26: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एकेडमिक वर्ष 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। नए अपडेट के अनुसार, पहले जारी लिस्ट की तुलना में 50 सीटें कम कर दी गई हैं। नया अपडेटेड सीट मैट्रिक्स एनएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

MBBS सीटों की कुल संख्या

विवरण 2024-25 2025-26 अंतर
कुल मेडिकल कॉलेज 706 819 +113
कुल MBBS सीटें 1,17,750 1,28,875 +11,125

पहले एनएमसी की ओर से जारी रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स में 11,400 सीटें बढ़ाई गई थीं, लेकिन नए आंकड़ों में यह संख्या 11,350 रह गई है। एनएमसी के अनुसार, टाइपिंग त्रुटियों के कारण 456 सीटें हटाई गईं।

राज्यवार MBBS सीटें 2025-26

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2024-25 सीटें 2025-26 सीटें
अंडमान निकोबार 114 114
आंध्र प्रदेश 6,785 7,215
अरुणाचल प्रदेश 100 100
असम 1,650 1,975
बिहार 2,995 3,545
चंडीगढ़ 150 150
छत्तीसगढ़ 2,255 2,455
दादरा और नगर हवेली 177 177
दिल्ली 1,497 1,396
गोवा 200 200
गुजरात 7,250 7,525
हरियाणा 2,185 2,710
हिमाचल प्रदेश 920 970
जम्मू और कश्मीर 1,347 1,725
झारखंड 1,055 1,255
कर्नाटक 12,395 13,944
केरल 4,755 5,404
मध्य प्रदेश 5,200 5,725
महाराष्ट्र 11,845 12,824
मणिपुर 525 525
मेघालय 200 200
मिजोरम 100 100
नागालैंड 100 100
ओडिशा 2,725 3,025
पुडुचेरी 1,830 1,873
पंजाब 1,700 1,899
राजस्थान 6,505 7,330
सिक्किम 150 150
तमिलनाडु 12,050 13,050
तेलंगाना 9,065 9,540
त्रिपुरा 400 400
उत्तर प्रदेश 12,475 13,425
उत्तराखंड 1,350 1,450
पश्चिम बंगाल 5,700 6,399

 

  • एनएमसी के अनुसार, नई सीटें मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में जोड़ी गई हैं।
  • दिल्ली में इस बार 101 सीटें घटाई गईं।
  • देशभर में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों की संख्या 819 तक पहुंच गई है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics