NEET PG Counselling 2025 Round 3: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग की समयसीमा बढ़ा दी है। एमसीसी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 सुबह 8 बजे तक राउंड 3 के लिए कॉलेज और कोर्स की पसंद भर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग 29 जनवरी शाम 6 बजे से शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट की संशोधित तारीख जल्द जारी होगी।
एमसीसी ने चॉइस फिलिंग के साथ-साथ चॉइस लॉकिंग की तारीख और समय भी स्पष्ट कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपने विकल्प लॉक कर दें, क्योंकि तय समय के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
एमसीसी ने फिलहाल राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की नई तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, चॉइस फिलिंग की अवधि बढ़ने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि कमेटी जल्द ही संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी।
सीट अलॉटमेंट का परिणाम पूरी तरह उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और उपलब्ध सीटों पर आधारित होगा। इसलिए सही प्राथमिकता क्रम में विकल्प भरना बेहद जरूरी है।

No Comments: