November School Holidays: विद्यार्थियों की मौज, नवंबर में मिलने वाली हैं कई छुट्टियां; यहां देखें पूरी लिस्ट
School Holidays November 2025: नवंबर महीना छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस महीने कई राज्यों में त्योहारों, स्थापना दिवस और विशेष अवसरों के कारण स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं, नवंबर में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।
November School Holidays: त्योहारों से भरा अक्तूबर बीतने के बाद अब नवंबर का महीना भी छात्रों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस महीने कई ऐसे खास दिन और पर्व पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही यह समय पढ़ाई के बीच थोड़ी राहत और परिवार के साथ समय बिताने का शानदार अवसर है।
छुट्टियों क लिस्ट
- 5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, नगर जुलूस (नगर कीर्तन) और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है, खासकर पंजाब और दिल्ली में।
-
-
- नवंबर के मध्य में, देशभर के स्कूल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाएंगे। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में बच्चों के प्रति उनके स्नेह और दृष्टिकोण को याद करने के लिए समर्पित है।
-
- महीने के अंत में, 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह दिन सिख धर्म के नौवें गुरु के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है और कई स्थानों पर इसे सीमित अवकाश के रूप में भी घोषित किया जाता है।
| तारीख |
दिन |
विवरण |
| 5 नवंबर 2025 |
गुरु नानक जयंती |
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस |
| 9 नवंबर 2025 |
साप्ताहिक अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 14 नवंबर 2025 |
बाल दिवस (Children’s Day) |
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती |
| 16 नवंबर 2025 |
साप्ताहिक अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 23 नवंबर 2025 |
साप्ताहिक अवकाश |
रविवार का अवकाश |
| 24 नवंबर 2025 |
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस |
सिख धर्म के नौवें गुरु के बलिदान को समर्पित दिवस |
इन छुट्टियों के अलावा हर महीने आने वाले साप्ताहिक अवकाश, जैसे रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार, भी छात्रों को आराम और ब्रेक लेने का मौका देंगे। छुट्टियों का सही उपयोग करने से वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर पाएंगे। ध्यान रहे, यह छुट्टियों की एक सामान्य सूची है। आपके स्कूल या राज्य में तारीखें अलग हो सकती हैं। इसलिए सटीक जानकारी के लिए अपने स्कूल कैलेंडर की जांच जरूर करें।
No Comments: