‘कॉकटेल 2’ के निर्देशक ने फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, शाहिद-रश्मिका ने मनाया जश्न
Cocktail 2 Update: 'कॉकटेल 2' के निर्देशक होमी अदजानिया ने फिल्म को लेकर एक अपडेट दी है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या है?
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। दर्शक इस फिल्म की हर अपडेट पाना चाहते हैं। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर एलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
निर्देशक ने दी जानकारी
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी होने पर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने जश्न मनाया है। होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें निर्देशक के साथ कलाकार जश्न मनाते हुए काफी खुश हैं। तस्वीर शेयर करते हुए होमी अदजानिया ने कैप्शन में लिखा है ‘कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हो सकता है कि मैं पक्षपाती हूं, लेकिन यह वाला थोड़ा खास लगता है। मेरी टीम और कास्ट को बहुत सारा प्यार, जो मुझे और मेरी हरकतों को बर्दाश्त करते हैं। आप लोगों को प्यार।’
सेलेब्स ने किए कमेंट
होमी अदजानिया की पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है। कृति सेनन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ‘होमस्टर आपको प्यार।’ जोया अख्तर ने पोस्ट पर दिल और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने निर्देशक से इस फिल्म का टीजर जल्दी रिलीज करने की मांग की है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के अलावा अर्जुन रामपाल, डिंपल कपाड़िया और रोहित शराफ होंगे। यह फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) का स्पिरिचुअल सीक्वल है।
No Comments: