‘मुझे लगा मैं बेफिक्र लड़का हूं…’, तलाक के अलावा इस चीज से जूझ रहे थे इमरान खान; किया इलाज
Imran Khan: इमरान खान ने हाल ही में बताया है कि लोगों को स्वास्थ्य को लेकर डर होता है। हालांकि उन्हें इससे थोड़ी अलग दिक्कत थी। इसके बारे में उन्होंने बात की है।
अभिनेता इमरान खान को लगभग एक दशक पहले उस तरह के रोल नहीं मिले जिस तरह वो चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ब्रेक के दौरान, एक्टर तलाक और मानसिक स्वास्थ्य से जूझे। हाल ही में, इमरान ने बताया कि कैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक ‘डर’ ने उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव करने पर मजबूर किया।
मानसिक स्वास्थ्य का डर था
टीओआई से बातचीत में इमरान खान ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें लग रहा था कि जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। उन्होंने इस दौर को वेक अप कॉल बताया। उन्होंने कहा ‘मुझे मानसिक स्वास्थ्य का डर था। लोगों को स्वास्थ्य को लेकर डर लगता है। मुझे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर डर लग रहा था। एक वक्त ऐसा था जब मुझे लग रहा था कि कुछ भी ठक नहीं हो रहा है। ऐसे में मुझे सब कुछ ठीक करना था। जिस तरह आप अचानक कोई दिक्कत होने पर अपने शरीर की देखभाल करना शुरू कर देते हैं। मुझे अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक करना था।’
No Comments: