header advertisement

इस्राइल में हुआ भारतीय फिल्म महोत्सव, देश के कई हिस्सों में दिखाई गईं ये मशहूर फिल्में

Indian Film Festival: इस्राइल और भारत के बीच सांस्कृतिक पुल और अच्छे संबंध बनाने के मकसद से यहां भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। आइए जानते हैं इसमें कौन सी फिल्में दिखाई गईं?
इस साल इस्राइल के हाइफा में भारतीय फिल्म महोत्सव का स्वागत हुआ। हाल ही में इस्राइल की राजधानी यरुशलम में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। इसके बावजूद यहां 200 से ज्यादा लोगों ने भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में हिस्सा लिया। भारतीय दूतावास ने हाइफा नगर पालिका के साथ मिलकर गुरुवार को फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह आयोजित किया।

महोत्सव के दूसरे संस्करण का हुआ आयोजन
इस मौके पर छह फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिसके जरिए भारतीय सिनेमा की विरासत का जश्न मनाया गया। भारतीय दूतावास ने इस वर्ष फरवरी में एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया था। इसे भारत के प्रति उत्साही लोगों ने सराहा था। इसके बाद दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया।
इस्राइल में दिखाई गईं ये फिल्में
इस्राइल फिल्म निर्माता, डैन वोलमैन ने इसे एक अहम पहल बताया। महोत्सव के तहत इस्राइल के कई हिस्सों में भारत की फिल्में दिखाई गईं।
दो हफ्ते के इस आयोजन के दौरान हाइफा, तेल अवीव और दिमोना में पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी, जवान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, अंधाधुन और 12वीं फेल जैसी फिल्में दिखाई गईं।
फिल्म महोत्सव मनाने का मकसद
भारतीय दूतावास में मिशन उप-प्रमुख, सर्वजीत सूदन ने भारतीय सिनेमा को इस्राइली दर्शकों के करीब लाने में सहयोग के लिए हाइफा शहर का आभार व्यक्त किया। सूदन ने कहा, ‘भारतीय फिल्में भारत की भावना- उसकी सांस्कृतिक विविधता, भावनाओं, मूल्यों और परंपराओं को दर्शाती हैं। इस महोत्सव के माध्यम से, हम भारत और इस्राइल के बीच सांस्कृतिक पुल और अच्छे संबंध बनाने की आशा करते हैं।’
इस्राइल में विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 46,000 भारतीय काम करते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics