सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थ डे पर पत्नी कियारा ने शेयर की क्यूट पोस्ट, करीना से लेकर तमन्ना भाटिया ने किया विश
Siddharth Malhotra Birthday: आज सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी सिद्धार्थ को बर्थ डे विश किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का 41वां जन्मदिन खास है। उनकी जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। इसकी वजह बेटी सरायाह है। कियारा और सिद्धार्थ कुछ वक्त पहले ही माता-पिता बने हैं। आज सिद्धार्थ के जन्मदिन पर जो बर्थ डे पोस्ट कियारा ने शेयर की है, उसमें सरायाह भी शामिल हैं। जानिए, कियारा ने किस तरह की पोस्ट सिद्धार्थ के बर्थ डे पर की। साथ की करीना कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया के अलावा कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ को बर्थ डे विश किया है।
कियारा ने अलग ढंग से किया सिद्धार्थ को बर्थ डे विश
शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर कियारा आडवाणी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। जिसमें एक बर्थ डे केक नजर आ रहा है, इस पर लिखा है, ‘सरायाह के पापा, डैडी कूल।’ इस तरह बेटी सरायाह की तरफ से कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कियारा ने एक फोटो सिद्धार्थ की भी शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘सरायाह के फेवरेट इंसान। आप अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं। मैं अब भी आप पर फिदा हूं। अब तो हमारी बेटी भी आप पर फिदा है। हैप्पी बर्थडे, हसबैंड।’
No Comments: