header advertisement

वायरल हुई सलमान खान के परिवार की तस्वीरें, इन दो लोगों ने खींचा सबका ध्यान; जानें क्या है पूरा मामला?

Salman Khan Family Photos: हाल ही में सलमान खान ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर एक खास वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

इन दिनों सलमान खान अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के कपड़ों के ब्रांड ने 12 साल पूरे कर लिए हैं, और इसी खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा। खास बात यह है कि पोस्ट में सलमान के भाईयों की पूर्व पत्नियां मलाइका और सीमा नजर आ रही हैं।

सलमान ने शेयर की परिवार की तस्वीर
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें अरबाज खान, शूरा खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, सलीम खान, हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, अलीजेह अग्निहोत्री, अरहान खान और कई लोग नजर आ रहे हैं। एक दूसरी पुरानी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह नजर आ रही हैं।

सलमान ने पोस्ट में क्या लिखा? 
तस्वीरों के साथ सलमान खान ने पोस्ट में लिखा ’12 साल पहले कपड़ों के ब्रांड ने एक साधारण सोच के साथ कुछ अच्छा करने की शुरुआत की थी। इसका मकसद लोगों को मुस्कान देना था। आज यह एक ब्रांड से बढ़कर है। यह एक परिवार है, जो लगातार बड़ा होता जा रहा है। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो इस सफर में साथी रहे।’

अरबाज-मलाइका
मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान के भाई अरबाज खान के साथ साल 1998 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। दोनों अपनी मर्जी से 2016 में अलग हो गए। आधिकारिक तौर पर उनका 2017 में तलाक हुआ। इसके बाद अरबाज ने शूरा से शादी की। हाल ही में दोनों की एक बेटी हुई है।

सोहेल-सजदेह
सलमान के दूसरे भाई सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, निर्वान और योहान। शादी के दो दशक के बाद 2022 में दोनों अपनी मर्जी से अलग हो गए।
अपने कपड़ों के ब्रांड के प्रचार में सलमान ने अपने भाईयों की पत्नियों को शामिल किया है। उनका मानना है कि इसमें उनका भी योगदान है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics