रियलिटी शो ‘द 50’ में अलग-अलग फील्ड से जुड़े 50 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की ही तरह इसमें भी कंटेस्टेंट्स के बीच नोक-झोंक और लड़ाई देखने को मिल रही है। अब भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल और उनके पारिवारिक विवादों पर बड़ा बयान दिया है, जो चर्चाओं का विषय बन गया है।
क्यों हुई लड़ाई ?
दरअसल, ‘बैल और बुद्धि’ टास्क के दौरान दिव्या की अर्चना से लड़ाई हो जाती है। जिसके बाद दिव्या कहती हैं कि, ‘अर्चना के पास दिमाग ही नहीं है।’ उनका यह बयान भाव्या को पसंद नहीं आया, क्योंकि अर्चना उनकी अच्छी दोस्त है। इसके बाद उन्होंने दिव्या को सबक सिखाने का निर्णय लिया। थोड़ी देर बाद, जब दिव्या वाशरूम में रो रहीं थीं, तब भाव्या ने उन्हें रुमाल देने से भी इंकार कर दिया।
दिव्या बहुत नकली औरत है- भाव्या
कुछ देर बाद, सपना चौधरी और आर्या से बात करते हुए भाव्या ने दिव्या के निजी जीवन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा, ‘दिव्या बहुत नकली औरत है। इसलिए लोग उसे गोल्ड डिगर कहते हैं। दूसरी बात, मैंने उससे एक पॉडकास्ट में पूछा था, ये रिकॉर्ड में भी है, तुम जाकर देख सकते हो कि क्या वो दोबारा कोई रियलिटी शो करेगी? तब उसने कहा, ‘नहीं, मैं नहीं करूंगी, मैं बिग बॉस जीत चुकी हूं। तुमने (दिव्या) जिंदगी में किया ही क्या है? बस पीआर करवा लिया, पैपराजी बुलवा ली, ताकि कभी-कभार दिख जाओ। तुमने जिंदगी में कुछ नहीं किया है। दिव्या सबके साथ नकली बनकर रहती है। और, अब वो सबके साथ बैठकर उनकी बुराई करेगी।’
दिव्या अलग रहती है अपने पति से- भाव्या
इसके बाद भाव्या ने दिव्या के निजी जीवन को लेकर चौंकाने वाली बातें कही। उन्होंने कहा, ‘दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर फूटे थे और मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो, ना ही पोडकास्ट पर, ना ही कहीं और। कभी बोलूंगी भी नहीं, क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था। उसमें मुझे खसीट दिया इन लोगों ने। भीख मांगते हैं लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ। आप मेरे पास आ जाओ, प्लीज मिलो मुझसे। अलग रहती है अपने पति से।
No Comments: