header advertisement

केन्या में कैसी रही ‘वाराणसी’ की शूटिंग? प्रियंका चोपड़ा ने दी जानकारी; बताया क्या रहा खास?

Priyanka Chopra On Varanasi: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म में शूटिंग के अनुभव के बारे में बात की हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंडियन सिनेमा में फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी कर रही हैं। यह बड़े पैमाने पर बन रही है। अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि केन्या में फिल्म की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा है।

केन्या में कैसी रही शूटिंग?
प्रियंका चोपड़ा ने जो रोजन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में बताया कि केन्या में शूटिंग बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा ‘मैं वाराणसी के लिए अफ्रीका के केन्या में शूटिंग कर रही थी। हम जंगली जानवरों के साथ शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान मैं और मेरे को-एक्टर महेश बाबू इन जंगली जानवरों के बीच में थे जो माइग्रेट करते समय हमारे चारों ओर थे। मुझे यह दृश्य बहुत अच्छा लग रहा था। जब आप जंगल में इन जानवरों को देखते हैं तो आपको अच्छा लगता है।’
घबराए थे महेश बाबू
इससे पहले, महेश बाबू ने भी डिस्कसिंग फिल्म के साथ बातचीत में इसी शूटिंग के बारे में बात की थी। एक्टर ने माना कि पहले तो चीजें डरावनी लगीं। जंगली जानवरों से घिरे होने की वजह से शूटिंग का पहला दिन काफी टेंशन भरा था।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘वाराणसी’ का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू हैं। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार भारतीय फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics