आज 28 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।
पीएम मोदी का अजमेर दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। वे शनिवार को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें जयपुर-जोधपुर, अजमेर-नागौर और अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे।
No Comments: