विश्वास नगर को वर्ष 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। इस सीट पर लोगों ने तीन बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा को नेतृत्व का मौका दिया। पहले चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के नसीब सिंह लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे। वर्ष 2013 से लेकर 2020 के चुनावों में भाजपा के ओपी शर्मा तीन बार विधायक बने।
यहां कड़कड़डूमा, गाजीपुर और हसनपुर गांव भी हैं। न्यू संजय अमर कॉलोनी, आर्य नगर, हरिजन बस्ती, गीतांजलि अपार्टमेंट सहित बड़ी संख्या में जेजे कलस्टर हैं। जागृति एन्क्लेव, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली एन्क्लेव, राम विहार सहित बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं।
निगम के दो वार्ड भाजपा व दो आप के पास
मौजूदा समय में दो-दो वार्डों पर भाजपा और आप का कब्जा है। इन वार्ड में से आईपी एक्सटेंशन वार्ड में आप की रचना सेठी, विश्वास नगर वार्ड में आप की ज्योति रानी, आनंद विहार वार्ड से भाजपा की डॉ. मोनिका पंत और प्रीत विहार वार्ड से भाजपा के रमेश कुमार पार्षद हैं।
गंदे पानी की वजह से सभी परेशान हैं। दूषित पेजयल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रशासन से निवेदन है कि इस समस्या का तुरंत समाधान करे। -सचिन शर्मा
पार्कों की हालत बेहद खराब है। झूले टूटे व घास बढ़ी हुई है। गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन को इसकी मरम्मत और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। – रवि निनांणिया
सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हर जगह गड्ढे हैं। बारिश में कीचड़ भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। – दीपक गुप्ता
No Comments: