Delhi Encounter: महरौली और नांगलोई में सुबह-सुबह मुठभेड़, वांछित अपराधी काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश गिरफ्तार
Delhi Police Encounter: दिल्ली के महरौली इलाके में पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। वहीं इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।
दिल्ली के महरौली में पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें आरोपी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई।
पहाड़िया ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने के बाद पहाड़िया को काबू किया गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पहाड़िया कई मामलों, जिसमें हथियारों की तस्करी शामिल है, में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र में शनिवार को मुठभेड़ में एक खूंखार अपराधी काकू पहाड़िया को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पहाड़िया, जो कई गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए भागने की फिराक में था। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगने से वे बाल-बाल बच गए, जबकि एक कांस्टेबल को हाथ में मामूली चोट आई है।
दिल्ली के नांगलोई में मुठभेड़
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के नांगलोई इलाके में भी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन अपराधी घायल हुए हैं। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले इसी समूह ने पुलिस की एक टीम पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लेकिन आरोपी उस समय भागने में सफल रहे।
आगे बताया कि आज शनिवार को जब पुलिस दल ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्होंने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में चार में से तीन अपराधी घायल हो गए और बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। सभी घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
No Comments: