header advertisement

Delhi Government 100 Days: दिल्ली BJP का ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम, रेखा गुप्ता के साथ अनुपम खेर ने की चर्चा

राजधानी दिल्ली भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इन 100 दिनों में उन्होंने हर वादा जमीन पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया।

भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर के साथ बीते 100 दिनों को लेकर बातचीत की। सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं उन्होंने अपना विश्वास हम पर बनाए रखा। इन 100 दिनों में हम जो काम कर पाए उन पर आज चर्चा हुई।

भाजपा सरकार यमुना को साफ करने के लिए काम कर रही: सीएम
अनुपम खेर के साथ चर्चा के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से काम नहीं किया, न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम किया। यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी के पास कोई नीयत या नीति नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का बजट दिया, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए काम कर रही है।”
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “मेरे सवाल दिल्ली की जनता के सवाल थे। मैंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और दिल्ली के अन्य लोगों से सवाल एकत्र किए। उन्होंने (दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता) उनका सच्चाई और मुखरता से जवाब दिया। मुझे उम्मीद है कि आज उन्होंने जो सच्चाई के साथ कहा, वह उनके चार साल पूरे होने के बाद भी लोगों तक पहुंचेगा।”
ऑपरेशन सिंदूर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं तो मुझे बहुत दुख होता है जो इस (मुख्यमंत्री की) कुर्सी पर बैठे थे वे भारतीय सेना पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं।”

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, “यह दिल्ली की जनता की सरकार है। यह उस मुख्यमंत्री की सरकार नहीं है जो चौथी मंजिल पर चढ़कर जनता से छिपते थे। हमारी सरकार में दिल्ली के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।”

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “बहानों वाली सरकारें आती थी, रोने-धोने वाली सरकारें आती थी, झूठ बोलने वाली सरकारें आती थी। पहली बार काम करने वाले सरकार आई है। 100 दिन में ऐतिहासिक काम किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण सभी क्षेत्रों में काम करके दिखाया।”

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics