रमजान के पाक महीने के खत्म होने के साथ ही सोमवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। देश की सबसे बड़ी मस्जिद दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज पढ़ी गई है।
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाद ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा की। इस मौके पर यहां भारी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंजाम भी रहे। मस्जिदों के बाहर दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान मौजूद रहे।
इस मौके पर जामा मस्जिद पर भारी संख्या में लोग मस्जिद प्रांगण में जमा हुए। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखा। जामा मस्जिद के बाहर और आसपास के इलाके में सुबह से भारी पुलिस बल तैनात है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा की।
रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का पर्व मनाया आया। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है। इस मौके पर गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में ईद पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोग नजर आए।
आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। ईद के चांद का दीदार होने के साथ रमजान का पवित्र महीना पूरा हो गया है। मुस्लिम धर्म में रमजान के महीना का विशेष महत्व होता है। इस पाक महीने में लगातार करीब 30 दिनों तक खुदा की इबादत और रोजे रखे जाते हैं। ईद के चांद के दिखाई देने के साथ अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। मुक्ति सुलेमान ने नमाज अदा करवाई।
No Comments: