header advertisement

Delhi-NCR Rains: दिल्ली समेत एनसीआर में झमाझम बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत

दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद जैसे शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के वक्त कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में भी शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दुपहिया वाहन चालक बारिश का आनंद लेते नजर आए।
वहीं नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में दोपहर के वक्त आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज के लिए किया था यलो अलर्ट
दिल्ली में खिली धूप से बढ़ी गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया था। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश होगी।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार  पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics