‘वनतारा’ जैसा होगा दिल्ली का चिड़ियाघर: जानवरों को मिलेगी जंगल जैसी आजादी, वर्ल्ड क्लास सुविधा… ये है प्लान
सरकार दिल्ली के चिड़ियाघर को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी कर रही है। इसे जामनगर स्थित वनतारा की तर्ज पर नए रूप में विकसित किया जाएगा।
चिड़ियाघर को जल्द निजी हाथों में सौंपा जा सकता है। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा की तर्ज पर इसे नए रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
चिड़ियाघर में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के बीच इसे लेकर बैठकें चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, देश की एक नामी कंपनी इसे अपने हाथों में ले सकती है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां वन्यजीवों को आधुनिक तरीके से रखा जाएगा। साथ ही, विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
No Comments: