header advertisement

JNUSU Election Result: ABVP ने एक और पद पर बनाई बढ़त, दो पदों पर लेफ्ट आगे; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है। आज सेंट्रल पैनल के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसे लेकर मतगणना जारी है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। रुझानों में लेफ्ट यूनिटी दो और एबीवीपी भी दो पदों परआगे चल रही है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों की मतगणना जारी है। आज सेंट्रल पैनल के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव शामिल हैं। जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। अब तक कुल 4340 वोटों की गिनती के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार, लेफ्ट यूनिटी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर बढ़त बनाए हुए है। एबीवीपी महासचिव पद पर पहले की आगे चल रही थी, अब संयुक्त सचिव पर भी बढ़त बना ली है। अभी मतगणना जारी है।

अध्यक्ष पद – अदिति मिश्रा सबसे आगे
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की उम्मीदवार अदिति मिश्रा 1375 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर एबीवीपी के विकास पटेल रहे, जिन्हें 1192 वोट मिले। तीसरे स्थान पर पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी को 915 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष (President) पद के परिणाम
उम्मीदवार         संगठन          प्राप्त वोट
अदिति मिश्रा       लेफ्ट           1375
विकास पटेल     एबीवीपी      1192
शिंदे विजयलक्ष्मी  पीएसए      915
विकास        एनएसयूआई       341
राज रतन राजौरिया BAPSA    180
अंगद सिंह    निर्दलीय           136
NOTA             –              118
शिरसावा इंदु    DISHA      63
खाली (Blank)    –         33
अवैध (Invalid)    –       52

उपाध्यक्ष पद – लेफ्ट को मिली बड़ी बढ़त
उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के. गोपिका ने बाकी सभी उम्मीदवारों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए 2146 वोट लेकर बढ़त बनाई हुई है। दूसरे स्थान पर एबीवीपी की तान्या कुमारी हैं, जिन्हें 1437 वोट मिले। एनएसयूआई के शेख शहनवाज 331 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

उपाध्यक्ष (Vice President) पद के परिणाम
उम्मीदवार    संगठन    प्राप्त वोट
के. गोपिका    लेफ्ट         2146
तान्या कुमारी    एबीवीपी    1437
शेख शहनवाज   एनएसयूआई   316
NOTA               –             324
खाली (Blank)     –               85
अवैध (Invalid)    –             32

महासचिव पद- एबीवीपी ने बनाई बढ़त
महासचिव पद पर मुकाबला कड़ा देखने को मिल रहा है। एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे 1496 वोट प्राप्त कर पहला स्थान पर बने हुए हैं, जबकि लेफ्ट के सुनील यादव 1367 वोट के साथ मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर हैं। BAPSA के शुएब खान 592 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

महासचिव (General Secretary) पद के परिणाम
उम्मीदवार    संगठन          प्राप्त वोट
राजेश्वर कांत दुबे   एबीवीपी    1496
सुनील यादव    लेफ्ट           1367
शुएब खान    BAPSA         592
प्रीति            एएसयूआई      361
गोपी कृष्णन यू    AISF      196
NOTA    –                     231
खाली (Blank)    –           62
अवैध (Invalid)    –         35

संयुक्त सचिव – लेफ्ट ने के दानिश अली आगे
संयुक्त सचिव पद पर 1494 वोटों के साथ अब एबीवीपी के अनुज दमारा आगे हो गए हैं। लेफ्ट के दानिश अली ने 1447 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, सीआरजेडी के रवि राज को 684 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद के परिणाम
उम्मीदवार    संगठन          प्राप्त वोट

दानिश अली    लेफ्ट              1447
अनुज दमारा    एबीवीपी        1494
रवि राज    CRJD                684
मनमोहन मित्रुका    PDSU     260
कुलदीप ओझा    एनएसयूआई    167
NOTA            –                     198
खाली (Blank)    –                   63
अवैध (Invalid)    –                   34

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics