बारामती में एनसीपी-एसपी सुप्रीमो शरद पवार से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में वह एनडीए का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, तो एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कहा, ‘यह सब आपकी तरफ (मीडिया) चल रहा है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।’ वहीं महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा है कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ लेने की किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी का हो सकता है, लेकिन इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई।
भतीजे अजित पवार को लेकर हुए भावुक
इसी दौरान शरद पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार को याद करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि अजित पवार एक सक्षम और समर्पित नेता थे, जो लोगों की समस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा न्याय दिलाने के लिए काम करते थे। शरद पवार के मुताबिक, बारामती की जनता ने हमेशा अजित पवार का साथ दिया और वे अपनी जिम्मेदारियों में कभी पीछे नहीं हटे।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है, लेकिन अब जो स्थिति बनी है, उसमें मजबूती से आगे बढ़ना जरूरी है।

No Comments: