दिल्ली से अधिक पड़ोसी राज्यों में हैं उम्र पूरी कर चुके वाहन, रेखा सरकार ने लिखा पत्र
पड़ोसी राज्यों में उम्र पूरी कर चुके वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को पत्र लिखा है।
परिवहन विभाग की ओर से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज की जाएगी। राजधानी में 60 लाख से अधिक उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है। इनमें से अधिकतर वाहन को स्क्रैप किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में दिल्ली की सड़कों पर कुछ ही ऐसे वाहन बचे हैं जिनकी उम्र पूरी हो गई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में उम्र पूरी कर चुके वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को पत्र लिखा है।
