Weather Report : दिल्ली में गर्मी के तेवर हुए कड़े, 40 पार पहुंचेगा पारा; अधिकतम तापमान आज मारेगा उछाल
-मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ -एक साल बाद अप्रैल का सबसे कम न्यूनतम तापमान, सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। वहीं अभी रात का मौसम सुहावना बना हुआ। इस कारण से मंगलवार को एक साल बाद अप्रैल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अब अगले सप्ताह तक दिन की गर्मी के साथ-साथ रात का मौसम भी गर्म होने लगेगा। सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 पार पहुंचने की संभावना है।
दिन भर तेज धूप ने कराया मई जैसी गर्मी का अहसास
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर तेज धूप मई जैसी गर्मी का अहसास कराती रही। इससे पहले 31 मार्च को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रिज में तापमान 35.9, आयानगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
No Comments: