header advertisement

Assam: कौन हैं कांग्रेस के सबसे ताकतवर मुस्लिम नेता रकीबुल हुसैन, जिनके चलते भूपेन बोरा को छोड़नी पड़ी पार्टी

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला है। भूपेन बोरा के कांग्रेस छोड़ने की वजह कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन को बताया जा रहा है। बोरा ने आरोप लगाया है कि असम में कांग्रेस की पूरी बागडोर रकीबुल हुसैन के हाथ में है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई सिर्फ नाम के नेता हैं।

कौन हैं रकीबुल हुसैन?
रकीबुल हुसैन असम की धुबरी लोकसभा सीट से सांसद हैं और असम के दिवंगत सीएम तरुण गोगोई के करीबी रहे हैं। रकीबुल हुसैन तरुण गोगोई की सरकार में मंत्री भी रहे और असम में कांग्रेस के सबसे ताकतवर मुस्लिम नेता के रूप में जाने जाते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics