IND ODI Squad vs NZ: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल-अय्यर की वापसी; बुमराह-हार्दिक को आराम
India ODI Squad vs New Zealand 2026 : न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल की शुरुआत में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। शुभमन गिल टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया। शुभमन गिल बतौर कप्तान वापसी करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद वह खेलते नजर आएंगे।
रोहित और विराट फिर आएंगे नजर
नए साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर खेलते नजर आएंगे। दोनों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर दोनों धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
No Comments: