IND vs NED Playing 11: दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत, कुलदीप की जगह खतरे में? क्या होंगे बड़े बदलाव
IND vs NED Playing 11 Prediction Today Match: भारतीय टीम सुपर आठ चरण से पहले नीदरलैंड के खिलाफ बेंच स्ट्रेंग्थ को परखना चाहेगी। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि गेंदबाजी संयोजन में परिवर्तन देखने मिल सकते हैं।
लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड से होगा। भारत पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, इसलिए उसके पास अगले दौर से पहले अपनी कमियों में सुधार लाने का यह अच्छा अवसर होगा। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पिछले मैच में टीम ने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में मौका दिया था, लेकिन अब मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। ऐसे में टीम फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।
अभिषेक को फॉर्म में करनी होगी वापसी
- अपनी पिछली दो पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
- अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी प्रतियोगिता में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं।
- अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की लेकिन खाता खोलने में नाकाम रहे।
- अभिषेक जोखिम लेने से नहीं कतराते हैं और उनकी इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई मैच में जीत भी मिली है।
- इस 25 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली छह पारियों में चार बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत है।
No Comments: