एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच भले ही मुकाबला एकतरफा रहा, लेकिन मैच के बाद का एक पल क्रिकेट फैंस के दिल जीत ले गया। टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल ने जीत दिलाने के बाद यूएई के स्पिनर सिमरनजीत सिंह को गले लगाया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर छा गया।
बचपन की दोस्ती आई याद
सिमरनजीत सिंह ने मैच से पहले ही एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुभमन गिल को बचपन से जानते हैं। उन्होंने बताया था ‘मैं शुभमन को तब से जानता हूं, जब वह बच्चा था लेकिन पता नहीं उसे मैं याद हूं या नहीं। यह 2011-12 की बात होगी जब शुभमन 11 या 12 साल का रहा होगा। हम मोहाली में पीसीए अकादमी पर सुबह छह से 11 बजे तक अभ्यास करते थे। शुभमन अपने पिता के साथ सुबह 11 बजे आता था। मैं अपने नेट सत्र के बाद काफी अतिरिक्त गेंदबाजी करता था। पता नहीं अब वह मुझे पहचानेगा या नहीं, लेकिन उन दिनों मैने उसे काफी गेंदबाजी की है।’
जीत के बाद गले लगाकर तोड़ी झिझक
भारत ने 57 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 4.3 ओवर में जीत हासिल की। शुभमन गिल ने नौ गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाते हुए आखिरी चौका लगाया। इसके तुरंत बाद गिल सिमरनजीत के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। इस एक जेस्चर ने सिमरनजीत के चेहरे पर मुस्कान ला दी और फैंस को भी इमोशनल कर दिया। गिल ने ऐसा करके यह साफ कर दिया कि वह उन्हें अच्छी तरह याद रखते हैं। यह पल देखकर सिमरनजीत भी मुस्कुरा उठे।

No Comments: