WCL 2025: 41 साल के डिविलियर्स का तूफान, 41 गेंद पर जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा
डिविलियर्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड की अंक तालिका में छह टीमों में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग के आठवें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीकी चैंपियंस टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 10 विकेट से रौंद दिया। दक्षिण अफ्रीका की जीत में मुख्य भूमिका टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने निभाई। उन्होंने 41 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने हाशिम अमला के साथ मिलकर अपनी टीम को बिना किसी विकेट के नुकसान के 153 रन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाए थे।
अंक तालिका का हाल
डिविलियर्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड की अंक तालिका में छह टीमों में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन अंक लेकर दूसरे और पाकिस्तान तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत के पास एक अंक है और टीम तालिका में सबसे नीचे छठे स्थान पर है।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की अंक तालिका
| टीमें |
मैच |
जीते |
हारे |
बेनतीजा |
अंक |
नेट रन रेट |
| साउथ अफ्रीका चैंपियंस |
3 |
3 |
0 |
0 |
6 |
+3.439 |
| ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस |
2 |
1 |
0 |
1 |
3 |
+7.953 |
| पाकिस्तान चैंपियंस |
2 |
1 |
0 |
1 |
3 |
+0.250 |
| वेस्ट इंडीज चैंपियंस |
3 |
1 |
2 |
0 |
2 |
-1.740 |
| इंग्लैंड चैंपियंस |
4 |
0 |
3 |
1 |
1 |
-1.431 |
| इंडिया चैंपियंस |
2 |
0 |
1 |
1 |
1 |
-4.855 |
No Comments: