महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार महिला प्रीमियर लीग में कुछ क्रिकेटर्स अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवा बिखेरती दिखेंगी। ऑनफील्ड नहीं, ऑफ-फील्ड भी इन क्रिकेटर्स के फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीता है। आइए ऐसी ही नौ क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं…
1. लॉरेन बेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
2. अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस)
3. निकोला कैरे (मुंबई इंडियंस)
4. मिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस)
5. एल वोल्वार्ट (दिल्ली कैपिटल्स)
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलती दिखेंगी। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने महिला विश्व कप में बल्ले से खूब जलवा बिखेरा था। उनकी स्माइल बेहद क्यूट है और वह शांत मन से फैसले लेने के लिए भी जानी जाती हैं। वोल्वार्ट अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 122 वनडे और 85 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 31.88 की औसत से 255 रन, वनडे में 52.16 की औसत से 5477 रन और टी20 में 117.98 के स्ट्राइक रेट से 2225 रन हैं।
6. फीबी लिचफील्ड (यूपी वॉरियर्स)
ऑस्ट्रेलिया की यह 22 वर्षीय ओपनर मैदान पर जितनी आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं, मैदान के बाहर वह उतनी ही धैर्य और खुशमिजाजी के लिए जानी जाती हैं। फीबी इस सीजन की सबसे घातक बल्लेबाज में से एक हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह बेहद कम समय में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुकी हैं। वह अब तक कंगारुओं के लिए चार टेस्ट, 36 वनडे और 27 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 22.67 की औसत से 136 रन, वनडे में 41.52 की औसत से 1287 रन और टी20 में 140.13 के स्ट्राइक रेट से 440 रन हैं।
7. प्रतिका रावल (यूपी वॉरियर्स)
प्रतिका इस सीजन महिला प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं होंगी और नहीं खेलेंगी, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ बनाए रखा है। प्रतिका महिला विश्व कप के दौरान पैर में चोट लगा बैठी थीं और अभी रिहैब से गुजर रही हैं। हालांकि, वह टीम से जुड़ सकती हैं और टीम का मनोबल बढ़ा सकती हैं। प्रतिका के पैर में प्लास्टर है और वह केवल ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकती हैं। प्रतिका भारतीय टीम की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ियों में से एक हैं और अपनी क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं। वह अब तक भारत के लिए 24 वनडे खेल चुकी हैं और 50.45 की बेहतरीन औसत से 1110 रन बना चुकी हैं। अगर वह नहीं खेलती हैं तो यूपी की टीम को उनकी कमी जरूर महसूस होगी।
8. हरलीन देओल (यूपी वॉरियर्स)
हरलीन देओल भारत की सबसे क्यूट और ग्लैमरस खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। अपनी चुलबुली अंदाज से वह फैंस के दिल में एक अलग जगह बना चुकी हैं। हमेशा मुस्कुराते रहना हरलीन की खासियत है और वह इस सीजन यूपी के लिए खेलती दिखेंगी। 27 साल की हरलीन अब तक भारत के लिए 37 वनडे और 28 टी20 खेल चुकी हैं। वनडे में उनके नाम 32.81 की औसत से 1050 रन और टी20 में 92.02 के स्ट्राइक रेट से 311 रन हैं।
9. चार्ली नॉट (यूपी वॉरियर्स)
ऑस्ट्रेलिया की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी का यह पहला डब्ल्यूपीएल होगा। वह अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डेब्यू नहीं कर पाई हैं, लेकिन यूपी ने उन्हें उनकी बैटिंग क्षमता पर टीम में लिया है। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। चार्ली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती हैं।

No Comments: