AI Impact Summit: दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा बाधित, लगेगा महाजाम! इन सड़कों से बचें, ये वैकल्पिक मार्ग चुने
16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा है। इस मेगा आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शहर भर में 10 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।
भारत मंडपम में आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 18 फरवरी की शाम को यातायात व्यवस्था में विशेष इंतजामों की घोषणा की है। भारत मंडपम के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जाम लगने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी है।
वीवीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक प्रतिबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 85 से अधिक मंत्रियों के समिट में शिरकत करने के कारण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाम 4 बजे से वीवीआईपी काफिले की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जो रात 10 से 11 बजे तक जारी रह सकती है। इस अवधि में, नई दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। ऑफिस से लौटने वाले लोगों और यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।
No Comments: