Delhi News: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक का पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
थाना मयूर विहार क्षेत्र के त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक में एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

