दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ‘फांसी घर’ के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 2022 में एक कमरे को ‘फांसी घर’ बताकर संरक्षित करने के दावे को मौजूदा भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया और इसे ‘टिफिन रूम’ करार दिया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की जांच का एलान भी किया है।
उन्होंने कहा कि अगर यह दावा झूठा साबित हुआ तो संरक्षित स्थल का दर्जा हटा दिया जाएगा। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस बहस को गैर-जरूरी ठहराते हुए दिल्ली की अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। 2022 में आप की तत्कालीन सरकार ने इस कमरे को ऐतिहासिक ‘फांसी घर’ बताकर संरक्षित किया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने 9 अगस्त 2022 को किया था। इस मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी आप के बीच तीखा टकराव देखने को मिला
उन्होंने कहा कि अगर यह दावा झूठा साबित हुआ तो संरक्षित स्थल का दर्जा हटा दिया जाएगा। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस बहस को गैर-जरूरी ठहराते हुए दिल्ली की अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। 2022 में आप की तत्कालीन सरकार ने इस कमरे को ऐतिहासिक ‘फांसी घर’ बताकर संरक्षित किया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने 9 अगस्त 2022 को किया था। इस मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी आप के बीच तीखा टकराव देखने को मिला।
No Comments: